
*[दिलावरपुर चौकी इंचार्ज ने मारा डंडा,फट गई बाइक सवार की नाक* *बाराबंकी-:पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर सामने आया है। चेकिंग के दौरान वाहन चालक के सिर पर डंडे से वार किया गया। डंडे से सिर व नाक पर खाकी ने वार किया। दिलावरपुर निवासी भगवानदीन के चाचा की तेरहवीं मंगलवार को थी। वह मवई से पत्तल लेकर आ रहा था। आरोप है दिलावरपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने रुकने का इशारा किया। वो रुकने वाला ही था कि डंडे से चौकी इंचार्ज ने वार कर दिया। डंडे से नाक पर हुए हमलें से भगवानदीन की नाक फड़ गई। खून से लहूलुहान व्यक्ति को परिजनों ने सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया हैं। जहां उसका इलाज किया गया है। पीड़ित ने अंसदरा थाने के चौकी इंचार्ज देवेंद्र मिश्र पर आरोप लगाया है। चेकिंग के दौरान हुई इस घटना से असंतोष हैं।