क्या पुलिस और अपराधियों के बीच शुरू हो चुकी है आँखमिचौली
रोज़ नए संदिग्ध व्यक्तियों का आना किसी अनहोनी की तरफ इशारा तो नहीं
पुलिस की गश्त के अभाव में अपराधियों के निशाने पर हो सकती है भगवती सहाय कॉलोनी

एटा :- इन दिनों बेकारी और बेरोजगारी की मार जबरदस्त है। इसी को बहाना बनाकर कर कुछ अपराधी और खुरापाती प्रवृत्ति के लोग लूट, चोरी और डकैती जैसे अपराधों को अंज़ाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे पुलिस और अपराधियों के बीच आंखमिचौली हो रही हो।
पिछले कुछ दिनों से थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत आने वाले भगवती सहाय कॉलोनी (सिन्ध – पंजाब, होटल ढावा के पीछे) गंगा कोल्ड स्टोरेज के सामने, गंगा नगर, जी0टी0 रोड (अलीगढ़ रोड) में रोज़ नए- नए संदिग्ध वस्तु बिक्रेताओं को देखा जा सकता है। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी जब-जब संदिग्ध व्यक्तियों का कॉलोनी में आवागमन हुआ तो किसी न किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया।
भगवती सहाय कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्तियों का आना किसी अनहोनी की तरफ इशारा तो नहीं। हो भी सकता है, क्योंकि काफी समय से उपरोक्त कॉलोनी में पुलिस गश्त भी नहीं हुआ। तो क्या इसी का फ़ायदा अपराधी उठाना चाहते हैं?
सूत्रों से ज्ञात जानकारी के आधार पर :-