चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनक्रमानुसार दिनांक 23.04.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सन्तोष को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर सहित श्यामनगर चौराहे से श्यामनगर की ओर जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर *मुअसं-72/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1- सन्तोष पुत्र गेंदालाल निवासी बुढेना थाना मिरहची एटा।

*बरामदगीः-*
1- एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस 12 बोर ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks