यूपी के अयोध्या में कोरोना का पहला केस

अयोध्या, यूपी के अयोध्या में कोरोना का पहला केस आया है। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू के नत्थन का पुरवा निवासी गर्भवती 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया वहीं क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

महिला संजाफी चिकित्सालय में आपना परीक्षण कराने गई थी। जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सक ने उसकी जांच कराई थी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। महिला कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से आई है।

चिकित्सालय को प्रशासन को इमरजेंसी केस देखने की छूट मिली है, हालांकि चिकित्सक ने बगैर जांच के भर्ती न करने की शर्त पर महिला की कोरोना जांच पैथ काइंड लैब से कराई। जिसके बाद जांच में उसे कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र में हॉटस्पॉट घोषित किए गए क्षेत्र में मेडिकल प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks