*Covid 19: कानपुर में मदरसे के 13 बच्चे मिले Corona Positive, यहां भी निकला जमात का कनेक्शन*
Kanpur News in Hindi
सभी बच्चे तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे जिसके बाद इन्हें कोरोना संक्रमण हो गया. स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
*कानपुर* . उत्तर प्रदेश के कानुपर से चौंकाने वाली खबर है. यहां पर एक ही मदरसे के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे जिसके बाद इन्हें कोरोना संक्रमण हो गया. स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गौरतलब है कि अब तक कानपुर में कोरोना संक्रमण के 107 मामले सामने आ चुके हैं.
*50 सैंपलों की हुई थी जांच*
सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को 50 लोगों के सैंपलों की जांच के लिए भेजे गए थे. इनमें से 13 पॉजिटिव पाए गए. पॉजिटिव मिले सभी 13 सैंपल मदरसे के छात्रों के हैं. ये मदरसा शहर के कुली बाजार में स्थित है जो पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है. यहां से अब तक 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
जमाती पहले से थे संक्रमित
शुक्ला ने बताया कि ये सभी 13 छात्र तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे जो पहले से ही कोरोना संक्रमित थे. उन्हें पहले ही मदरसों में क्वारेंटाइन किया जा चुका था. अब सभी को सरकारी अस्पताल के कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है. अब इनके संपर्क में और कौन आया था इसकी तलाश की जा रही है और उन सभी का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा.
*Rpt=ए पी चौहान* ✍️