
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर क्षेत्र में हुयी दहेज हत्या की घटना में फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 94/2020 धारा 498ए, 304बी, भादवि तथा 3/4 द०प्र०अधि०* की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 13.08.2020 को वादी श्री आलोक चौहान पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी गढ़िया जगन्नाथ,थाना राजा का रामपुर द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि वादी की बहन की शादी 16/04/19 को प्रबल प्रताप उर्फ नवीन पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर के साथ हुई थी। दिनांक 13.08.2020 को वादी की बहन के ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते वादी की बहन की हत्या कर दी है, इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 94/2020 धारा 498ए, 304बी, भादवि तथा 3/4 द०प्र०अधि०* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 19.09.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे आरोपी पति प्रबल प्रताप उर्फ नवीन पुत्र अनिल को मुखबिर की सूचना पर मड़िया चौराहा कस्बा राजा का रामपुर से पुलिस हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- प्रबल प्रताप उर्फ नवीन पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर एटा।