सातिर अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गिरफ्तार–

एटा
एटा–थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक सातिर अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गिरफ्तार–
अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.09.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिला पंचायत गेट रेलवे रोड़ के पास से समय करीब 21.07 एक शातिर अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- धर्मदास टाइगर पुत्र रामदास डागा निवासी चोंचा वनगांव थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks