शादी के बाद राजस्थान पहुंचे पति-पत्नी, मिले कोरोना पॉजिटिव

*आजमगढ़ लॉकडाउन: शादी के बाद राजस्थान पहुंचे पति-पत्नी, मिले कोरोना पॉजिटिव*
बता दें कि राजस्थान के एक युवक को आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी.

आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव का एक परिवार राजस्थान में रहता है. परिवार ने अपने लड़की की शादी राजस्थान में ही तय की. 21 मार्च को चार लोगों के साथ दूल्हा यहां पहुंचा और 23 अप्रैल को शादी हुई. लेकिन जब नव दंपत्ति अपने घर राजस्थान पहुंचे तो उन्हे गृह प्रवेश के बजाय क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया. जहां जांच के बाद दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव मिले. जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं राजस्थान सरकार ने इसकी जानकारी आजमगढ़ प्रशासन को दी, जिसके के बाद जिला प्रशासन ने परिवार के तीन सदस्यों को क्वारंटाइन कर बस्ती को सील कर दिया गया और पूरी बस्ती को सेनेटाइज कराया जा रहा है.

बता दें कि राजस्थान के एक युवक को आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी. जिसके बाद दोनों ने शादी का निणर्य लिया. जिसके बाद राजस्थान का युवक लॉकडाउन के पहले छत्तरपुर गांव पहुंचा. जहां लॉक डाउन में ही 23 मार्च को उन्होने शादी की. लेकिन लाॅक डाउन के बाद वे राजस्थान नहीं जा सके. उन्हें उम्मीद थी कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खुल जायेगा लेकिन जब लॉकडाउन नहीं खुला तो वे राजस्थान चले गये.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks