*सीओसिटी ने रमजान के पवित्र समय में घर से ना निकलने, समाज में सहयोग करने की लोगों से अपील की।*
एटा।आज दिन शुक्रवार को दिनांक 24/04/2020 रमजान के इस पवित्र महीने में एटा शहर के मुस्लिम बाहुल्य, मौहल्लों जैसे मारहरा गेट ,नगला पोता ,इत्यादि में कोरोना वायरस की महामारी से सुरक्षित रहने हेतु लोगों से अपील करते हुए एटा के सीओसिटी श्री राजकुमार सिंह ने बताया-“*कि रमजान के दौरान कोई व्यक्ति नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में ना जाए और अपने घरों के अंदर रहकर ही नमाज अदा करें।*तथा जनमानस की खुशहाली के लिए यह दुआ करें ,इबादत करें ,तकरीर करें। कि कोरोना जैसी खतरनाक व भयंकर बीमारी एटावासियों को छू ना पाए।। और इस रमजान के दौरान फल ,सब्जी व खजूर इत्यादि की ठेले गलियों में घूम फिर कर बेच सकती हैं साथ ही लोगों को आगाह किया गया कि अपने घरों के अंदर ही रहे। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले , कोई इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलें, निकलने के दौरान एक – दूसरे व्यक्तियों से एक से 2 मीटर तक की दूरी बनाए रखें ताकि आप एवं आपका परिवार और आपका शहर इस बीमारी से सुरक्षित रहे।और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, *श्री सिंह ने चेताया भी है कि कोई व्यक्ति ऐसा कृत्य ना करें जिससे मजबूरन पुलिस को आप के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करनी पड़े।।*