एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद डीएम सुखलाल भारती की तबीयत खराब होने की सूचना
-----------------------------------

एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद डीएम सुखलाल भारती की तबीयत खराब होने की सूचना है।
डीएम सुखलाल भारती की तबीयत खराब होने की सूचना सीएमओ अरविंद गर्ग ने दी है, सीएमओ ने बताया कि डीएम दो दिन से बुखार व दर्द से पीड़ित हैं। कोरोना जांच किए जाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। अबतक सीडीओ मदनलाल वर्मा, अपर एडीएम वित्त केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा,एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता जल निगम, सीओ सकीट देवआनंद एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही अधिकारी/ कर्मचारियों के लगातार कोरोना पाॅजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों व दो गज की दूरी, सैनेटाइजर सब विफल दिख रहे हैं।