03 दिन पूर्व शादी का झांसा देकर युवती का अपह्रण की घटना का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता / पीड़िता सकुशल बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अमरोली रोड कस्बा अलीगंज से 03 दिन पूर्व शादी का झांसा देकर युवती का अपह्रण की घटना का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता / पीड़िता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा *थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 318/2020 धारा 363/366 भादवि* की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त को गिरफ्तार एवं अपह्रता / पीड़िता को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 12.09.2020 को वादी श्री नगेन्द्र सिंह पुत्र श्री वीरेन्द्र सिंह निवासी अमरोली रोड कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आश्य की सूचना दी गई कि दिनांक 10.09.2020 को समय करीब 19.30 बजे सलमान पुत्र मुन्ना निवासी मौ0 टपकन टोला कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा अपनी माँ भूरी एवं बहन के सहयोग से मेरी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को भगा ले गया है तथा मेरी पुत्री घर में रखे 90000/- हजार रूपये एवं दो जेण्टस अंगूठी, सोने की जंजीर भी साथ ले जाने के सम्बन्ध में दी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 318/2020 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपह्रता / पीड़िता को बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.09.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे *अभियुक्त सलमान उपरोक्त एवं अपह्रता को पड़ाव तिराहा कस्बा अलीगंज से समय करीब 20.55 बजे गिरफ्तार / बरामद किया गया।* थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- सलमान पुत्र मुन्ने उर्फ इस्लाम निवासी टपकन टोला कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री भोला सिंह
  2. आरक्षी 1223 गीतम सिंह
  3. महिला आरक्षी 268 रीनू देवी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks