युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर गोदाम चौकी पर जूता पॉलिश कर के जताया विरोध

एटा 17 सितंबर 2020 को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर गोदाम चौकी पर जूता पॉलिश कर के जताया विरोध एटा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा मोदी जी ने भारत में बेरोजगारी की दर पिछले 6 सालों में इतनी बढ़ा दी जो पिछले 46 सालों मैं नहीं थी मोदी जी के गलत नीतियों के कारण आज लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं प्रदेश का युवा बेरोजगार है भर्तियां आती है और लटक जाती हैं कई भर्तियों के रिजल्ट निकल आते हैं और जॉइनिंग नहीं मिल रही है सरकारी नौकरियों में संविदा का प्रावधान लाकर 5 साल युवा को बधुआ मजदूर बनाकर रखेगी यूपी सरकार फिर भी नौकरी की गारंटी नहीं इस अवसर पर वर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रूपेंद्र तोमर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रजत यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगासा लोधी अमित कुमार गुप्ता बब्बू आशू यादव डॉ सुरेंद्र स्वेरी गगन सविता अरविंद कश्यप रियाज अब्बास आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks