चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.09.2020 को सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकुटपुर नहर पुलिया के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद किए गए हैं। जिसके संबंध में थाना सकरौली एटा पर *मु0अ0स0 - 140/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. राकेश पुत्र विजय सिंह निवासी हुसैनपुरा, फतेहाबाद जनपद आगरा।

माल बरामदगी:-
1- 01 तमंचा, 02 कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks