एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.09.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित कस्बा धुमरी के पास काली नदी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0स0- 426/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- उमेश सिंह पुत्र मुरारी लाल निवासी नगला सुन्दर थाना थाना जैथरा एटा।

बरामदगी
1- 01 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0- 200/12 धारा 302 भादवि थाना जैथरा एटा।
2- मु0अ0सं0- 248/12 धारा 384 भादवि थाना जैथरा एटा।
3- मु0अ0सं0- 282/12 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा।
4- मु0अ0सं0- 500/12 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जैथरा एटा।
5- मु0अ0सं0- 426/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks