इज्जतनगर क्षेत्र में महिला का मिला शव : पुलिस मौके पर


बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, शहीद गेट के आस पास जहां एक खोखे के अंदर करीब 40 वर्षीया महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब खोखे के अंदर महिला को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks