
बरेली ।विकास खंड बिथरी चैनपुर के पूर्व मध्यमिक विद्यालय इटौआ बेनीराम में आज शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत पुस्तक वितरण एवं शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल , विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार , सीडीपीओ विमला कुमारी ने संयुक्त रूप से
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी।
नरेंद्र प्रताप गंगवार ने शिक्षा चौपाल एवं स्कूल चलो अभियान रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आरटीई के अंतर्गत छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। इसके तहत सरकार डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में बारह रुपये भेजे जाते हैं, जिससे बच्चों के लिए ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी खरीदी जा सके।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की,अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान पर परिसर में पौधरोपण
किया गया, बच्चों को पुस्तकों का वितरण हुआ एवं अतिथियों द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ग्राम प्रधान
सीमा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पटेल ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी ,बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानाध्यापिका रागिनी पांडे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन के.पी. सिंह ने किया।
इस मौके पर सौरभ शुक्ला, राम मोहन तिवारी, विनीत शुक्ला, नरेंद्र प्रताप गंगवार,नरेश गंगवार,के.सी. पटेल, राजीव लोचन शर्मा, ऋषि पाल सिंह ,विद्याशरण, सायमा, केपी, कमलेश,सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।