दिन में जली बत्तियां, जिम्मेदार सोए — नगर निगम की बड़ी लापरवाही !

बरेली। एक ओर जहां देशभर में बिजली बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं, वहीं बरेली शहर में नगर निगम की लापरवाही खुलेआम बिजली की बर्बादी हो रही है। हालात ये हैं कि दिन के उजाले में भी सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें धड़ल्ले से जलती नजर आ रही हैं।
राजेंद्र नगर समेत शहर के कई मोहल्लों, गलियों और प्रमुख चौराहों पर सुबह से लेकर शाम तक लाइटें जलती मिलेंगी यह नजारा न सिर्फ हैरान करता है, बल्कि जिम्मेदार प्रकाश विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों के साथ साथ आम जनता का भी कहना है कि इस समस्या को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं।
एक तरफ आम जनता से बिजली बचाने की अपील की जाती है, तो दूसरी तरफ खुद नगर निगम का प्रकाश विभाग ही लापरवाही की मिसाल बना हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर इस बर्बादी की जिम्मेदारी कौन लेगा?


बिजली की बर्बादी के साथ-साथ नगर निगम की छवि भी धूमिल होती जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि बरेली नगर निगम का प्रकाश विभाग इस पर कब ध्यान देता है ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks