
बेहतर अजय कुमार साहनी पुलिसिंग का उदाहरण : रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में टॉपर
बरेली। पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र, अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के तहत प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में माह मार्च–2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि में परिक्षेत्र के चारों जनपद—बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर और पीलीभीत—का संयुक्त योगदान रहा। इन जिलों के कुल 84 थानों ने मिलकर जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे पूरे प्रदेश में परिक्षेत्र को शीर्ष स्थान मिला।
जनपद बरेली के 28, बदायूँ के 20, पीलीभीत के 17 तथा शाहजहाँपुर के 19 थानों ने बेहतर कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और जनहित के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

इस सराहनीय उपलब्धि के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस टीम—उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना—को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश भी दिए जाएंगे।