बरेली के विकास खण्ड मझगवां में महिला कल्याण विभाग द्वारा कल बुधवार को लगेगा कैम्प

बरेली। कल दिनांक 8 अप्रैल बुधवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे बरेली के विकास खण्ड मझगवां में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैम्प में पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं और लाभार्थी मौके पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं तथा योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


विकास खण्ड मझगवां प्रशासन की ओर से आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैम्प में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks