स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट —1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

बरेली। अभी हाल ही में प्रदेश के जनपद आगरा एवं अलीगढ़ में हुई सड़क दुर्घटनाओं में स्कूली छात्राओं की दुःखद घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में चलने वाले वाहनों का बीमा, फिटनेस, परमिट, चालक की पात्रता सहित सभी वैधानिक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी वाहन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हों।
इसी क्रम में परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP) नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। यह विशेष अभियान 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी स्कूल वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

प्रत्येक विद्यालय अपने सभी वाहनों का पोर्टल पर पंजीकरण कराए।
वाहनों के फिटनेस, बीमा, परमिट सहित सभी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विद्यालय स्वामित्व, अनुबंधित व अभिभावकों द्वारा संचालित सभी वाहन शामिल किए जाएं।
दस्तावेजों की समाप्ति से पहले अलर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र अपलोड करना होगा।
लॉगिन हेतु वेबसाइट https://upisvmp.com⁠� पर UDISE आईडी का उपयोग करें।
प्रारंभिक पासवर्ड: UPisvmp@123#
पहली बार लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देना होगा।

केवल पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित वाहनों को ही वैध माना जाएगा। बिना पंजीकरण या अधूरी जानकारी के साथ वाहन संचालन करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में पाया गया कि कुछ विद्यालय इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया गया है।

शिक्षा, परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी विद्यालयों को 02 दिवस के भीतर पंजीकरण पूर्ण करना होगा।
लापरवाही करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks