बरेली पुलिस की एक बार फिर कामयाबी : 410 गुम मोबाइल बरामद, 80 लाख कीमत के सौंपे फोन मालिकों को

बरेली । पुलिस ने आम जनता के गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने में बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने मार्च माह में कुल 410 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस की साइबर टीम, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहायता के जरिए इस अभियान को सफल बनाया।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन 4 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में उनके असली मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी द्वारा 2000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


बरेली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आपको बता दें कि जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस कुल 4455 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कीमत करीब 8.8 करोड़ रुपये है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks