
बरेली, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सिद्धार्थ श्रीवास्तव को मंडल मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किया गया यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव वर्तमान में
मंडल मंत्री, अयोध्या
जिला प्रभारी, उम्मीद एक आस संस्था
जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
आप सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन सदैव बना रहे
जय सिया राम
