घरेलू गैस की काला बाजारी पर आज नेकपुर गल्लामंडी से बड़ी कार्यवाही : मुकदमा दर्ज



बरेली । घरेलू गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ला नेकपुर गल्ला मंडी स्थित एक परचून की दुकान पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान टीम में जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पंकज कुमार (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पश्चिमी क्षेत्र), प्रदीप सिंह (पूर्ति निरीक्षक) और सुनील कुमार (पूर्ति लिपिक) शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान मनोज शर्मा पुत्र स्व. सत्यपाल शर्मा की दुकान से 5 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा), एक रिफिलिंग मशीन, प्लास्टिक पाइप, रेगुलेटर और लगभग 30 किलोग्राम क्षमता का कांटा बरामद किया गया।


मौके पर मौजूद मनोज शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। बरामद सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद टीम ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति घरेलू गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गठित टीमों को लगातार सक्रिय रहकर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks