फेसबुक पोस्ट पर बवाल : चीफ प्रॉक्टर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, छात्रों का हंगामा—पद से हटाए गए

बरेली। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे एक विवादित फेसबुक पोस्ट के चलते भारी विवादों में घिर गए हैं। उनके नाम से बनी फेसबुक आईडी पर महिलाओं को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी सामने आने के बाद माहौल गरमा गया।
इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता बुधवार को कॉलेज परिसर में उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने पैदल मार्च निकालते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय के कार्यालय का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्र चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जैसे ही प्रो. आलोक खरे सामने आए, आक्रोशित छात्रों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान छात्राओं ने भी आगे बढ़कर विरोध दर्ज कराया। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

कॉलेज में बिगड़ते हालात और बढ़ते दबाव को देखते हुए प्राचार्य ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रो. आलोक खरे को तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर पद से हटा दिया। साथ ही पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भी भंग कर दिया गया है।
छात्र संगठन अब मामले में सख्त कार्रवाई और जांच की मांग पर अड़ा हुआ है, जबकि कॉलेज प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। फिलहाल कैंपस में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks