
गरीब और मिडिल क्लास दोनों परेशान, घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल
बरेली। शहर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है।
गरीब जनता के साथ-साथ मिडिल क्लास परिवार भी सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं।
हालात ये हैं कि लोग गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी कई-कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलेंडर कहीं और खपा दिए जाते हैं।
यानी उपभोक्ताओं के नाम पर बुक हुए सिलेंडर ब्लैक या दूसरे उपयोग में भेजे जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, जहां दुकानों और होटलों पर कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल होना चाहिए, वहां खुलेआम घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है।
इससे एक तरफ नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ता को उसका हक नहीं मिल पा रहा।

लगातार हो रही इस लापरवाही और गड़बड़ी से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
लोगों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल सवाल यही है कि आखिर कब तक आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी और कब इस गैस संकट से लोगों को राहत मिलेगी ।