बरेली में आज पुलिस कर्मियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय सभागार में सीसी टीम, यातायात पुलिस एवं यूपी-112 कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की टीम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर तथा नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा आपदा एवं बचाव की आपातकालीन विधियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” के रूप में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मो0 अकमल खान, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ0 अतुल श्रीवास्तव, सेक्रेटरी डॉ0 अंशु अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ0 डी0डी0 गंगवार, आईएसए नेशनल गवर्निंग काउंसिल सदस्य डॉ0 आरकेभास्कर तथा आईएसए बरेली प्रेसिडेंट डॉ0 रतनपाल सिंह सहित नागरिक सुरक्षा कोर के कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उपनियंत्रक प्रमोद कुमार डागर, डिवीजनल वार्डन दिनेश कुमार यादव, स्टाफ ऑफिसर आलोक शंखधर, आईसीओ विशाल गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन ओमप्रकाश और निरीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में यातायात पुलिस, सीसी टीम के लगभग 110 सदस्य एवं यूपी-112 के 76 अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान प्राथमिक उपचार, सीपीआर, सड़क दुर्घटना में त्वरित सहायता, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks