बारादरी पुलिस ने 10 लाख रुपए की अफीम के साथ किया गिरफ्तार , एक साथी फरार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 528 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

दिनांक 26 मार्च 2026 को थाना बारादरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नाग देवता मंदिर के पास से सुरेन्द्र (उम्र 20 वर्ष) पुत्र राममूर्तिलाल निवासी ग्राम कान्धरपुर, थाना विशारतगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 361/2026 धारा 8/18/29 NDPS एक्ट के तहत थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और 10वीं तक पढ़ा है। गांव के ही कल्लू राजपूत ने उसे ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया। उसी से अफीम लेकर वह बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।

इस मामले में कल्लू राजपूत पुत्र लखपत निवासी ग्राम कान्धरपुर को नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
👮‍♂️
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks