
बरेली, लखनऊ। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रमुख मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा गंभीरता से लिए जाने के बाद पत्रकारों में खुशी की लहर है।
एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। अब मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग को संज्ञान में लेने से पत्रकारों को अपना घर मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि प्रदेश में महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) नेतृत्व कर रहे हैं, तो पत्रकारों को आवास मिलना अब मुमकिन है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम पत्रकारों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय साबित हो सकता है, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी।