पुलिस मॉर्डन स्कूल के सामने खुलेआम नशे का कारोबार ,  वीडियो वायरल

बरेली। बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र इलाके के चौपले पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के सामने खुलेआम नशे का कारोबार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला दुकानदार चाय के खोखे पर चाय, बीड़ी और पान मसाले की आड़ में गांजा और सुल्फा बेच रही है। बताया जा रहा है कि गांजे की पुड़िया 60 रुपये और सुल्फा करीब 200 रुपये में बेचा जा रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस अवैध धंधे से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से नशे का सौदा होते दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसको यहां से हटाया जाए यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नशे का यह कारोबार और बढ़ सकता है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks