दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर बरेली के चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू


बरेली। दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर, बरेली के द्विवार्षिक सत्र 2026–2028 के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरम्भ हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी सहायक महा निरीक्षक निबन्धन तेज सिंह यादव एवं सहयोगी तुलसी दास की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिससे चुनाव में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।


अध्यक्ष पद के लिए राजेश चन्द्र सक्सेना, अमर सिंह और अतुल सक्सेना मैदान में हैं। सचिव पद के लिए राकेश सक्सेना, प्रशांत सक्सेना और जे.पी.एस. पाल ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए तेजपाल सिंह, श्याम लाल और राजू सक्सेना चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार शर्मा और नरेन्द्र बाबू ने दावेदारी पेश की है। वहीं सहायक सचिव पद के लिए राजेश कुमार और वीरेन्द्र देव मौर्य ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए हैं और आगामी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अन्य औपचारिकताएँ पूरी कराई जाएंगी। समिति के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और विभिन्न प्रत्याशी समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी तेज सिंह यादव ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के अनुसार सम्पन्न कराई जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks