कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी के वाहन किए बरामद

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान, वाहन तथा एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 12 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कठपुला पुल से ठिरिया निजावत खां रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने फैजान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जगत गौटिया थाना बारादरी तथा अजीम उर्फ बबुएं खां पुत्र सच्चन खां निवासी ऊंचा भूरे खां गौटिया थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (UP25CH1240), एक हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP25DD3880), एक ई-रिक्शा (UP25GT8864) तथा अजीम उर्फ बबुएं खां के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पूछताछ में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलें थाना हाफिजगंज और थाना कैंट में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस टीम में क्राइम इंस्पेक्टर भारत सिंह, उपनिरीक्षक राजीव पटेल, उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks