53 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, डीआईजी अलर्ट , सॉल्वर पकड़े गए तो जाएंगे सीधे जेल

बरेली । उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। 14 और 15 मार्च को बरेली मंडल के चार जिलों—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 53 केंद्रों पर 73,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीआईजी अजय साहनी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सॉल्वर गिरोह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर कर जेल भेजा जाएगा।
बरेली जिले में 19 केंद्रों पर 32,640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए करीब 950 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक एंट्री, मेटल डिटेक्टर से जांच और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीओ और थाना प्रभारी की निगरानी रहेगी तथा भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही एलआईयू और साइबर टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को देखते हुए होटल संचालकों को रेट लिस्ट लगाने और रेलवे-रोडवेज से समन्वय कर परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks