
बरेली। आज दिनांक 26 फरवरी को पुलिस उपमहा निरीक्षक अजय कुमार साहनी अपने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर मंडल के — बरेली सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह आर्य , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ , पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर—के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के अनुरूप चिन्हित अपराधों, माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही, एसआर केस एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, गोकशी, धर्मांतरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष से संबंधित अभियोगों में की गई कार्यवाही का मूल्यांकन किया गया। साथ ही ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी की गई।
साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, यक्ष एप के प्रभावी संचालन एवं आगामी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा तथा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।