एक पेड़ बोर्ड परीक्षा के नाम लगाकर दिया हरित संदेश

बहेड़ी, बरेली । केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार ने बोर्ड परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र परीक्षा का अवलोकन किया । परीक्षा कक्षा और पेपर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया निरीक्षण में सकुशल , शुचिता पूर्ण नकलविहीन परीक्षा पर प्रसन्नता व्यक्त की ।केंद्र व्यवस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी हेतु परीक्षा औषधि किट की व्यवस्था की गई है जिससे बेचैनी या अस्वस्थ होने पर विद्यार्थियों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है । केसर इको क्लब की ओर से विद्यालय प्रांगण में एक पौधा बोर्ड परीक्षा के नाम रोपित कर पर्यावरण संरक्षण हेतु हरित संदेश दिया । इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव, एसीएस पूनम सिंह परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रिय इंद्रजीत सिंह बग्गा,धीरज शर्मा ,शैलेश गंगवार ,सुशील, जैयेंद्र प्रकाश वर्मा, सुभाष ,सीता श्रीवास्तव, सुशील, विमल कुमार, जितेंद्र सिंह, सोहनलाल, सुरेश, बीना , प्रमोद कुमार ,मीना आदि उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks