
बरेली, । जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह द्वारा प्रदेश सरकार की अपराध के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत माह फरवरी 2026 में विभिन्न अभियुक्तों को जिला बदर किया गया।
जिला बदर होने वाले अपराधियों में निम्न अपराधी शामिल हैं, सरकार बनाम विकास राठौर थाना इज्जतनगर वाद संख्या D202512130001667 को धारा-3 (1) उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया।
सरकार बनाम इमरान थाना बहेड़ी वाद संख्या D202512130000654 तथा सरकार बनाम परवेज मलिक थाना बहेड़ी वाद संख्या D202512130002449 को धारा-3 (1) उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया।
सरकार बनाम जुनैद थाना बारादरी वाद संख्या D202512130000484, सरकार बनाम विशाल थाना बारादरी वाद संख्या D202512130001579, सरकार बनाम टिन्कू राठौर थाना बारादरी वाद संख्या D202512130002459, सरकार बनाम सौरभ राठौर थाना बारादरी वाद संख्या D202512130002460 तथा सरकार बनाम मो० रजा उर्फ लल्ला गद्दी थाना बारादरी वाद संख्या D202512130002461 को धारा-3 (1) उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया।