
बरेली। कल दिनांक 22 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित होने जा रहा वृहद सेवा शिविर एक ही छत के नीचे विशाल बरेली में जीजीआईसी के प्रांगण ऑडिटोरियम में लगने जा रहा है , राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं कृषि विभाग, डूडा विभाग , खाद्य विभाग, स्वास्थ विभाग जैसे अन्य विभागों के समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। इस शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर
आयोजकों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा शिविर का लाभ उठाएं और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को मजबूत करें। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों के सहयोग से यह आयोजन सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि 22 फरवरी दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य में भाग लें और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में अपना योगदान अवश्य करें ।