यातायात पुलिस विभाग में दो आरक्षी नियुक्त किए मुख्य आरक्षी पदों पर

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में आज ट्रैफिक पुलिस विभाग में एक प्रशासनिक निर्णय लिया गया। यातायात पुलिस अधीक्षक मोहमद अकमल खां व क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अंजनी तिवारी द्वारा

दो कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबलों अनवर अली, व मुकेश कुमार को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी के पद पर नियुक्त किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सम्मान के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks