कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हुए परेशान

बरेली। सुबह शाम का कोहरा अब ट्रेनों की सफर में बड़ी बाधा बनने लगा है। परिवहन सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को बरेली जंक्शन पर तमाम यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान थे। पाटलिपुत्र, अवध आसाम, कुंभ, गरीब रथ समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से छह-छह घंटा तक लेट थी। जिसकी वजह से यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर परेशान नजर आये। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। कोहरा के चलते बसों की गति आधी ही कर दी गई है। सूर्य निकलने पर बसें रफ्तार भरने लगती हैं। सूर्य ढलते ही बसों की रफ्तार कम हो जाती है।

हालांकि ठंड के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भी कमी देखने को मिली है। टिकट बिक्री में भी गिरावट आई है। पदिवहन मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं, घना कोहरा होगा तो बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों को सुरक्षित स्थान टोल प्लाजा या ढाबों के आसपास रोकेंगे। जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। बरेली रीजन के 12 टीआई की भी बसों की मॉनिटरिंग को ड्यूटी निर्धारित की गई हैं, जो रात को हाईवे पर मॉनिटरिंग करेंगे। यदि कहीं कोई बस कोहरा के चलते रोकी जाती है, तो चालक परिचालक इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे। मुख्यालय या कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी जाएगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks