कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल का एडीएम व एएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाऐं मिली दुरूस्त

कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल का एडीएम व एएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाऐं मिली दुरूस्त
————————————–

एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की आंशिक चपेट मे आ चुके इस पिछड़े जनपद में कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव को लेकर संक्रमित मरीजों के रख रखाब हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल सीएचसी बागवाला पर किऐ गए बेहतर प्रबंधन का उच्चाधिकारियों के निर्देश पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको एवं कर्मचारियों से वार्ता कर शासन की गाइड लाईन के मुताबिक की गयी व्यवस्थाओ को देखा ! दोनो ही अधिकारियों ने हॉस्पीटल में साफ सफाई सहित संक्रमित मरीजों के लिए रहने एवं उनको सुबह के नाश्ते व दोनो टाइम दिऐ जाने वाली भोजन व्यवस्था को भी परखा ! अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कोविड -19 एल 1 हॉस्पीटल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां तैनात किऐ गए पुलिस बल की भी समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks