मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन में भव्य बाइक रैली ने किया रोड शो

बरेली 21 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5’ के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनपद बरेली में एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर बरेली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसने समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाया। रैली में महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी (नगर द्वितीय) सुश्री सोनाली मिश्रा व अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारीगण ने बाइक रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को और बल मिला।

इसलिए अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने कहा, “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है, जो महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है।
“पुलिस विभाग ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। नागरिकों से अपील की गई कि वे आपात स्थिति में वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिला पुलिस कर्मी पीड़िताओं को सम्मानजनक व्यवहार और त्वरित विधिक सहायता प्रदान करेंगी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कल से शारदीय नवरात्रि आरम्भ हो रहें है समस्त मंदिरों में युद्ध स्तर पर तैयारियां आरम्भ हो गयी है मंदिरों में माताओ, बहनों, बेटियों को कोई दिक्क़त ना हो या उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार ना हो इसी के दृष्टिगत महिलाओ को सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ किया गया है और आज ये बाइक रैली निकली गयी है। इसके माध्यम से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार होगा।

अभियान के अंतर्गत महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और महिला सुरक्षा विशेष दल गाँवों, कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त, साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

आगामी दिनों में जनपद बरेली में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियाँ और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रयासों से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे,अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मो० अकमल खान, क्षेत्राधिकारी (नगर द्वितीय) सुश्री सोनाली मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (हाईवे) शिवम आशुतोष, और क्षेत्राधिकारी (नगर प्रथम) आशुतोष शिवम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks