ब्रज प्रान्त के भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने में जुटे”- अरविन्द चौहान

‘ब्रज प्रान्त के भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने में जुटे”- अरविन्द चौहान
एटा 24 अगस्त।विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ति नगर एटा पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि ब्रज प्रान्त के अधिकारी व कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री जी की साफ सुथरी छवि को खराब करने में जुटे हुए हैं जुटे हुए हैं जिन अधिकारी व कर्मचारीयो पर माननीय मुख्यमंत्री जी भरोसा जताये हुए हैं वही लोग माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टोलरंस की पोलिसी को पतीला लगाने का कार्य कर रहे है तथा ऐसे लोग भ्रष्टाचार,गरीबों के उत्पीडन में जुटे हुए हैं तथा जनता के बीच सरकार की छवि खराब करने में लगे हुए हैं पुरानी सरकारों की मानसिकता के लोग सरकार में रहकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे है।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को न देकर अपात्रो को देने में जुटे हुए हैं जिसके कारण माननीय मुख्यमंत्री जी की साफ सुथरी छवि को धूमिल करने में जुटे हुए हैं ब्रज प्रान्त की सडकों पर गोवंश खुलेआम सडकों पर घूम रहे हैं जिसके कारण जनहानि तथा पशुहानि हो रही तथा जनता की नजर में सरकार की छवि खराब हो रही है। जव कि सरकार गौशालाओ को भरपूर पैसा दे रही है फिर गोवंश सुरक्षित नहीं हो पा रहे हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से ब्रज प्रान्त के भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारी व कर्मचारीयो की सूची बनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी को उपलब्ध करायी जायेगी जो सरकार की छवि खराब करने में जुटे हुए हैं।
बैठक में,मुकेश राठौर,मोहित यादव,जितेन्द्र कुमार,पं कमला प्रसाद,शंशाक सारडा, हर्ष राठौर,आक्रोश सिंह, हिमांशु वर्मा अवनेंद्र राजपूत,हरिओम चौहान,आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks