
यूपी: देह व्यापार…आईपीएस ने शर्मनाक हालत में पकड़े थे युवक-युवतियां, 12 साल बाद गवाही देने पहुंचे
आईपीएस प्रभाकर चौधरी देह व्यापार के मुकदमे में 12 साल बाद गवाही देने पहुंचे। सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी कर वेतन रोकने के आदेश दिए थे, जिसके बाद आईपीएस कोर्ट पहुंचे।
आगरा के लोहामंडी के तत्कालीन सीओ प्रभाकर चौधरी ने न्यू आगरा थाने में 23 जून 2013 को देह व्यापार का केस दर्ज कराया था। वह वादी थे।
अदालत में गवाही दर्ज कराने नहीं पहुंचने पर सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी कर वेतन रोकने के आदेश दिए। इस पर बुधवार को वह गवाही देने पहुंचे। वर्तमान में आईपीएस प्रभाकर चौधरी डीआईजी अलीगढ़ हैं।