
एटा, उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन जिला खेल कार्यालय, एटा द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 को प्रातः 08 बजे से 14 वर्षीय (बालक) हॉकी प्रतियोगिता, दिनांक 30 अगस्त 2025 को प्रातः 08 बजे से 14 वर्षीय (बालक/बालिका) बैडमिण्टन प्रतियोगिता, दिनांक 31 अगस्त 2025 को प्रातः 06 बजे से सन्डे ऑन साइकिल कराया जायेगा।
उक्त 14 वर्षीय हॉकी एवं बैडमिण्टन प्रतियोगिता में एटा जनपद के विद्यालय/संस्था/क्लव की टीमें भाग ले सकती हैं, जिनको अपने विद्यालय / संस्था / क्लव द्वारा लैटर पैड पर बच्चों का नाम एवं आयु प्रमाणित होना अनिवार्य है साथ ही साइकिल रेस में खिलाड़ी व आमजन प्रतिभाग कर सकते हैं।