
अलीगढ़…
हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई कल्याण सिंह चतुर्थ पुण्यतिथि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
सीएम योगी, बोले-अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण है
मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके 1990 के कार्यकाल को आज की भाजपा सरकार की आधारशिला बताया। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के ‘पीडीए कार्ड’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर तीखा हमला बोला।
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सांसद साक्षी महाराज, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम आयोजक राजवीर सिंह राजू, प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी संबोधित किया।