
एटा–थाना जलेसर पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते, 03 शातिर अभियुक्तों को 02 अवैध तमंचा, 05 जिन्दा कारतूस व एक अवैध छुरा तथा एक गाड़ी (मारुति सुजुकी सुपर कैरी) सहित किया गया गिरफ्तार, दो अभियुक्त मौके से फरार, जिनकी गिरफ्तारी हेतु दी जा रही दबिश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते 03 शातिर लुटेरों को दो अवैध तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस व एक अवैध छुरा तथा एक गाड़ी (मारुति सुजुकी सुपर कैरी) सहित गिरफ्तार किया गया है, तथा इनके दो अन्य साथी फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। थाना जलेसर पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- सचिन उर्फ डाँन पुत्र महेशचन्द्र निवासी खुशहालपुर थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष।
- बृजेश पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष।
- अंकित पुत्र हमबीर सिंह निवासी ग्राम नजरपुर थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी
- एक तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस (12 बोर), एक मोबाइल फोन ओपो कम्पनी (अभियुक्त सचिन से बरामद)
- एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) तथा एक मोबाइल ऐपल (आई फोन) व एक गाड़ी (मारुति सुजुकी सुपर कैरी) (यूपी 80 एचटी 9835) (अभियुक्त बृजेश से बरामद)
- एक चाकू व एक मोबाइल वीवो कम्पनी (अभियुक्त अंकित से बरामद)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह
- उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
- उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी
- उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार
- उ0नि0 श्री ओमवीर सिंह
- उ0नि0 श्री अंकुश राघव (सर्विलांन्स सैल मय टीम)
- का0 मनीष कुमार
- का0 कृष्ण गोपाल
- का0 शीशपाल सिंह
- का0 मनोज कुमार