
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं भाला सहित किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण :-
वादी सतेन्द्र कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम मसूलिया थाना जसरथपुर जिला एटा द्वारा दिनांक 17.08.2025 को थाना जसरथपुर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि वादी के पिता शिव सिंह पुत्र जोधा सिंह एवं माता जी दिनांक 15/16.08.2025 की रात्रि में अपने घर पर सो रहे थे, तभी जान से मारने की नियत से जागेश्वर पुत्र श्री पाल तथा अपनी पत्नी के कहने पर मोहरपाल पुत्र प्रीतम सिंह ने वादी के पिता व माता जी पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी व भाला से गले तथा सीने पर वार कर दिया। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मुअस :-74/2025 धारा 115(2), 333, 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त मोहरपाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम मसूलिया थाना जसरथपुर एटा को आज दिनांक 19.08.2025 को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं भाला सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
- मोहरपाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम मसूलिया थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी :-
- कुल्हाड़ी एवं भाला (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
- थानाध्यक्ष श्री किशोरी लाल मीना
- उ0नि0 विकास चन्द्र
- का0 विजय शर्मा
- हो0गा0 अतिवीर सिंह।