किदवई नगर में ड्रोन उड़ने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस ने की सघन जांच – अफवाह निकली झूठी

एटा किदवई नगर में रविवार रात करीब 10:30 बजे ड्रोन उड़ने की सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार एवं पटियाली गेट चौकी इंचार्ज निजामुद्दीन मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पूरे मोहल्ले में गहन जांच-पड़ताल की, लेकिन ड्रोन उड़ने की पुष्टि नहीं हो सकी।
इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार ने किदवई नगर के वाशिंदों को सख्त हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर संगीन धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा का भरोसा जागा, वहीं झूठी अफवाह फैलाने वालों को लेकर पुलिस का कड़ा रुख सामने आया।