सांसद जी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में जीवन अस्त व्यक्त हो गया है और

कासगंज,पटियाली विधानसभा में आज आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में माननीय सांसद देवेश शाक्य जी और माननीय विधायक नादिरा सुल्तान जी ने दौरा किया सांसद जी ने कहां कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में जीवन अस्त व्यक्त हो गया है और मेरा शासन प्रशासन से मांग है कि नगला हसीं से राजेपुरकुर्रा तक और रामताल से हिम्मतनगर बझेड़ा तक दोनों तरफ पक्का बांध बनवाए जिससे अगली वर्ष भी लोगों का इसी तरह जीवन प्रभावित न हों पक्के बांध का मुद्दा मेरे द्वारा कई बार संसद में उठाया गया लेकिन सरकार उसे पर कोई अमल नहीं कर रही,

सपा विधायक नादरा सुल्तान ने कहा कि 2 सालों से मूजखेड़ा व नगला जयकिशन की पुलिया टूटी पड़ी है जिसको लेकर मेरे द्वारा तीन बार उत्तर प्रदेश के मुखिया व मुख्य सचिव से मुलाकात भी की लेकिन पता नहीं सरकार यह पुलिया क्यों नहीं बनवाना चाहती और सरकार की मंशा क्या है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks