राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्थान घंटाघर एटा पर ” एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा ” के तत्वाधान में आयोजित किया गया

#एटा…
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्थान घंटाघर एटा पर ” एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा ” के तत्वाधान में आयोजित किया गया

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 11 बजे से स्थान घंटाघर एटा पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारी एवं अनेकों व्यापारी सदस्य एकत्रित हुए , सभी ने एक दसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की,

ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक सर्राफ एवं राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वालों ने संयुक्त रूप से कहा,

जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता हम सभी लोगों को प्राप्त है वह बहुत से क्रांतिकारी अमर शहीदों के आत्म वलिदान का परिणाम है,

देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बहुत से राष्ट्र भक्तों ने अपने प्राणों को आहूत किया है !

कार्यक्रम को एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा अध्यक्ष अतुल राठी एवम नगर महामंत्री जितेन्द्र प्रकाश जैन ” डेविड ” ने भी संबोधित किया ,

संबोधन में उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया , कारण कि हम सभी व्यापारियों की एकजुटता ही हमारी वास्तविक शक्ति है !

ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान हुआ , राष्ट्रभावना से भरे हुए सभी व्यापारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया

ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं एवं व्यापारी सदस्यों में मुख्यरूप से अशोक सर्राफ , कल्लू मियाँ , राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले , राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स कैलाश जैन , अतुल राठी,डेविड जैन , अमित गुप्ता , आदेश गुप्ता , संजीव जैन , संजीव वार्ष्णेय , उमेश प्रताप सिंह चौहान,साबिर मियाँ , मुकेश वार्ष्णेय, जावेद आलम, बॉबी जैन ,तनवीर अन्ना खान , अनवार हुसैन ,राहुल वार्ष्णेय बॉबी , आनंद सर्राफ,प्रवेश मिश्रा , सौरभ वार्ष्णेय , दीपक वार्ष्णेय ,विनायक गुप्ता , गोपाल वार्ष्णेय , विवेक जैन , दीपू जैन सहित अन्य व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य मौजूद रहे,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks