पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एटा -थाना मिरहची पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक -09.07.2025 को वादी द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 08.07.2025 की शाम करीब 04:00 बजे वादी के दो भतीजे खेत से धान लगाकर घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही प्रतिवादिगणों द्वारा पीछे से जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया तथा मारपीट व अभद्रता की गई और गंदी- गंदी गालियां देते हुए भाग गए। इस सम्बन्ध में थाना मिरहची पर मुअसं0- 137/2025 धारा – 109, 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3),333 बीएनएस बनाम 07 अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–

  1. सुनील
  2. अमित
  3. योगेश पुत्रगण लाखन सिंह
  4. लाखन सिंह पुत्र तेज सिंह समस्त निवासीगण ग्राम वीरपुर थाना मिरहची जनपद एटा।

गिरफ्तार बाली पुलिस टीम–

  1. उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह
  2. उ0नि0 रविशंकर सिंह
  3. है0का0 जयराम सिंह
  4. है0का0 कुलदीप सिंह
  5. है0का0 सतीश चन्द्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks